सागर- कार्यवाई की मांग को लेकर एक घंटे तक जाम रहा नेशनल हाईवे, आश्वासन के बाद माने लोग
सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में लोगों ने सड़क पर डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया। जो करीब एक घंटे तक लगा रहा। लोग एक व्यक्ति की हादसे में जान जाने के बाद कार्यवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। तस्वीरें थाना इलाके के ऐरन मिर्जापुर गांव की हैं।
बताया जा रहा है कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है। जहां पिपरिया खास निवासी शैतान अहिरवार अपनी पत्नी झनक रानी के साथ बस में राहतगढ़ से अपने गांव वापिस जा रहा था। एरन गांव में बस रुकी और बस से उतरकर दोनों पति-पत्नी रोड क्रॉस कर अपने गांव जा रहे थे। तभी राहतगढ़ तरफ से आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रक में से एक ने शैतान अहिरवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका मौके पर ही दम निकल गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को राहतगढ़ अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए बॉडी का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपी। वहीं शनिवार को गुस्साए परिजनों ने कार्यवाई की मांग को लेकर राहतगढ़-विदिशा रोड नेशनल हाइवे 146 ऐरन गांव में डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया। जिससे काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। इस बात की सूचना मिलने पर एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया साथ ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने कांग्रेस नेता नीरज शर्मा के आश्वसन के बाद जाम खत्म किया।