इस हाल में पड़ा हुआ मिला तेंदुआ की कुछ नहीं कर पाया वन विभाग
एक तेंदुए की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया, इस बात की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हैरान कर देने वाली ये घटना दमोह जिले के तेजगढ़ रेंज अंतर्गत बंशीपुर बीट से सामने आई।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर वनमंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, सहित बड़ी संख्या में वन अमला पहुंचा। वन विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। हालांकि तेंदुए की जान किस वजह से गयी है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। तेंदुए के जान जाने के कारणों की जांच की जा रही है। ये बड़ा सवाल ज़रूर बना हुआ है पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
जानकारी देते हुए रेंजर नीरज पांडे ने बताया कि चरवाहों द्वारा इस बात की सूचना मिली थी। जिसके बाद बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।--------दमोह से मनीष साहू सागर टी.व्ही. न्यूज़