जहरीले कफ सिरप से जंग जीतकर घर लौटा कुनाल, 115 दिनों बाद परिवार में गूंजी खुशियों की किलकारी

 

जिंदगी और मौत के बीच जब जंग सांसों को बचाने की हो, तब ईश्वर की कृपा, डॉक्टरों की मेहनत और अपनों की दुआएं किसी चमत्कार से कम नहीं होतीं। छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र से ऐसी ही एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पांच साल के मासूम कुनाल यदुवंशी ने जहरीले कफ सिरप से हुई गंभीर बीमारी को मात देकर आखिरकार घर वापसी कर ली है। 115 दिनों बाद कुनाल के घर में फिर से खुशियों की किलकारी गूंज उठी है।

 

 

 

जाटाछापर निवासी कुनाल उन बच्चों में शामिल था, जो जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के सेवन से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे। यह वही सिरप बताया जा रहा है, जिसने प्रदेश में 27 मासूम जिंदगियों को लील लिया था। 24 अगस्त को कुनाल की तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ ही दिनों में उसकी किडनियों ने काम करना बंद कर दिया। 31 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद नागपुर के विभिन्न अस्पतालों और एम्स में उसका लंबा इलाज चला।

 

 

 

 

करीब साढ़े तीन महीने तक कुनाल जिंदगी और मौत से जूझता रहा। डायलिसिस, लगातार दवाइयां और चिकित्सकीय निगरानी के बीच कुनाल ने हार नहीं मानी। परिवार की दुआओं, समाज के सहयोग और डॉक्टरों की अथक मेहनत रंग लाई और सोमवार रात कुनाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुनाल परासिया के विजडम स्कूल का छात्र है, और उसकी सुरक्षित घर वापसी से पूरा इलाका भावुक हो उठा। हालांकि बीमारी के असर अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। किडनी खराब होने और लंबे इलाज के कारण कुनाल को आंखों से देखने में परेशानी है,

 

 

 

 

वहीं पैरों में भी कमजोरी बनी हुई है। पिता टिक्कू यदुवंशी का कहना है कि डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया है कि समय के साथ कुनाल की स्थिति में सुधार होगा। फिलहाल बेटे की जान बचना ही परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी है। कुनाल की मुस्कान आज कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन गई है—यह साबित करती है कि हौसले, मेहनत और दुआएं मिल जाएं, तो मौत को भी हराया जा सकता है। टिक्कू यदुवंशी पिता बोले डॉक्टरों और भगवान की कृपा से मेरा बेटा आज हमारे साथ है, यही सबसे बड़ी खुशी है।”


By - sagar tv news
25-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.