सागर-CM रहस मेले में आ सकते है। गोपाल भार्गव बोले संदीपनी विद्यालय का करेंगे लोकार्पण

 

सागर जिले के गढाकोटा में निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक एवं वरिष्ठ नेता पं. गोपाल भार्गव ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी पार स्थित नवनिर्मित संदीपनी विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। गोपाल भार्गव ने बताया कि विद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है और गुणवत्ता की दृष्टि से संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरानगोपाल भार्गव ने यह भी कहा कि गढाकोटा में लगने वाले रहस मेले के दौरान यदि मुख्यमंत्री का आगमन होता है, तो उसी अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा संदीपनी विद्यालय का लोकार्पण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

इसी क्रम में गढाकोटा के नदी पार स्थित सांदीपनि शासकीय साबूलाल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण, वृक्षारोपण एवं वार्षिक शालेय पत्रिका ‘उत्कर्ष’ के विमोचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. गोपाल भार्गव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया और आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की हर संभव सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

 

 

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने कहा कि निःशुल्क साइकिल वितरण शासन की एक दूरदर्शी और सराहनीय योजना है, जिससे छात्र-छात्राओं की आवागमन की सुविधा सुगम होती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम भी प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के पश्चात सीएम राइज (संदीपनी) स्कूल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्वाती दुबे, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती यादव, पुरुषोत्तम यादव, संतोष पटेल, दिनेश लहरिया, बसंत यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक पी.एल. पटेल, आर.आर. रावत, पार्षदगण, विद्यालय प्राचार्य एस.एस. ठाकुर, शिक्षकगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 


By - sagar tv news
24-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.