Sagar- 13 साल की छात्रा पर बिगड़ी शिक्षक की नीयत, पुलिस थाने में मामला दर्ज |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के खुरई से गुरु शिष्य के रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा पर उसके टीचर की नीयत बिगड़ गई, और फिर वह उससे गंदी हरकते करने लगे जब बच्ची ने माँ बाप को इस बारे में जानकारी देने की बात कही तो जान से मारने की धमकी देने लगा, शिक्षकों की हरकतों से तंग आकर आख़िरकार उसने अपनी माँ को शिक्षक की करतूतों के बारे बताया, जिसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ शिकायत करने थाने पहुंची, 45 साल के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है,
जानकारी के अनुसार कक्षा नवमी में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 का दिन था जब वह स्कूल की तरफ से पिकनिक मनाने के लिए बस से उदयपुर जा रही थी कि बस की जिस सीट पर वह बैठी हुई थी वहीं शिक्षक बाजू में आकर बैठ गया और टच करने लगा। जब छात्रा वहां से उठकर जाने लगी तो शिक्षक ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जब भी शिक्षक को मौका मिलता तो वह अपनी हरकत करने से बाज नहीं आता।
जब पानी सिर के ऊपर से निकल गया तो छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों के साथ छात्रा खुरई देहात थाने पहुंची ओर मामला दर्ज कराया। आरोपी 45 वर्षीय अतिथि शिक्षक के रूप में करीब 8 सालों से स्कूल में पदस्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।