Sagar - बाड़े में लगे हरे पेड़ों को देख चौंक गई पुलिस, पौधों को देखने लगी भीड़, कीमत साढ़े 7 लाख
सागर जिले की सेवन में एक युवक अपने बाडा में गांजे की खेती कर रहा था पुलिस जब जांच करने पहुंची तो नजारा देखकर हैरान रह गई क्योंकि ट्रांसफार्मर की आड़ में यहां 50 से अधिक गांजा के पौधे लगे हुए थे जिनकी हाइट 5 से 6 फीट तक भी थी यहां से जप्त किए गए हरे गांजे के पौधों की कीमत साढ़े 7 लाख रुपया आंकी गई है, साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है, लेकिन बड़ी बात यह है कि यह युवक पिछले डेढ़ साल से गांव में गांजे की खेती कर रहा था गांव में पुड़िया बना बनाकर सप्लाई कर रहा था लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी,
पुलिस के अनुसार, ग्राम सेवन में बड़े स्तर पर गांजे के पौधे लगे होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। गांजे के पौधे सेवन गांव में मैनरोड पर ट्रांसफार्मर के पास स्थित एक बाड़े में लगे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम ने मुखबिर के बतायानुसार मैनरोड से लगे बाडे में दबिश दी।
:तलाशी लेने पर बाडे में गांजे के पौधे लगे मिले। कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से 63 गांजे के छोटे-बड़े पौधे कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम जब्त किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.40 लाख रुपए है। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।
उसने पूछताछ में अपना नाम रविंद्र ठाकुर उम्र 32 साल निवासी सेवन का होना बताया है। थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने इसकी जानकारी दी