Sagar - मकरोनिया में इंजीनियरों की कमीशन खोरी के खिलाफ मोर्चा, जेडी के पोस्टर पर कालिख SAGAR TV NEWS
सागर की मकरोनिया नगर पालिका के इंजीनियरो के द्वारा कराये जा रहे घटिया निर्माण के खिलाफ शिवसेना लंबे समय से मोर्चा खोले हुए है, इसी क्रम में गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य की जांच ,अवैध अतिक्रमण, कामर्शियल नक्शों में कमीशनखोरी के ख़िलाफ़ शिवसैनिक सिविल लाइन जिला पंचायत के सामने एकत्रित हुए और रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जेडी के पोस्टर पर कालिख पोती शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा नगर पालिका द्वारा आनन फ़ानन में बिना प्लानिंग डिवाइडर निर्माण किए जा रहा है,
एनएच से एनओंसी भी नहीं ली गई अतिक्रमण नहीं हटाने से आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही है, लेकिन नगर पालिका मुर्कदर्शक बनी हुई है शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा नगर पालिका के इंजीनियर बेलगाम हो चुके हैं बिना टेंडर अपने चाहते ठेकदारों को नोटशीट चलकर गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराए जा रहे है कामर्शियल नक्शों में लाखो रुपए की कमीशन लेकर बिल्डिंग निर्माण बाद भी खाली प्लॉटों की फोटो खींचकर नक्शे पास किये जा रहे हैं
मनोज राय ने कहा अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जा रही है नोटिस तो दिया जाते है लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं होती। शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही डिवाइडर कार्य रोका जाए साथ ही नोटशीट चलकर बीटी रोड निर्माण कार्य करने एवं नक्शा पास कराने वाले इंजीनियरों की जाँच कर निलंबित जाए अगर मांग पूर्ण नहीं जाती तो नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया जाएगा