नकली सोने का लालच, असली ठगी ! पूजा-पाठ के बहाने 72 हजार की ठगी का सनसनीखेज खुलासा

 

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां ठगी के नए-नए तरीके उजागर हो रहे हैं। कभी नकली सोना, तो कभी पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने का खेल जारी है। ताजा मामला नकली सोने की ईंटों का है, जिसमें एक महिला और उसके परिजनों को लाखों के लालच में फंसाकर 72 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया।

 

 

हालांकि इस बार ठग अपनी ही लालच का शिकार हो गया और परिजनों के हत्थे चढ़ गया। यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के पास स्थित ग्राम गड़ाघाट का है। यहां रहने वाली गुड्डी बाई अहिरवार के खेत पर एक युवक पहुंचा, जिसने खुद को बीमार पिता का इलाज करने वाला बताया। भरोसा जीतने के बाद उसने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि उसके खेत में धन गड़ा हुआ है, जिसमें सोने की ईंटें निकल सकती हैं।

 

 

 

आरोपी ने खेत में खुदाई का नाटक किया और एक कपड़े में बंधी पोटली महिला को सौंप दी। दावा किया गया कि इसमें सोने की 16 ईंटें हैं, जिन्हें 13 दिन तक पूजा के बाद ही खोलना होगा। लालच में आकर महिला ने पहले 2 हजार, फिर 30 हजार और बाद में कुल मिलाकर करीब 72 हजार रुपये ठगों को दे दिए। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आया, जब तीसरी बार पैसों की मांग की गई।

 

 

 

18 दिसंबर को आरोपी किशोरी अहिरवार एक बार फिर 20 हजार रुपये मांगने महिला के घर पहुंचा। इस बार महिला को शक हुआ और उसने अपने रिश्तेदार राजकुमार अहिरवार को बुलाया। पोटली खुलवाई गई तो अंदर रखी सोने जैसी दिखने वाली ईंटें निकलीं, जिन्हें टीकमगढ़ के सर्राफ से जांच कराया गया। जांच में सभी ईंटें पीतल की नकली निकलीं।

 

 

 

 

ठग मौके से भागने की कोशिश में था, लेकिन अगले दिन जब वह दोबारा पैसे लेने पहुंचा तो पहले से सतर्क परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी किशोरी अहिरवार निवासी पातारखेरा सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को इसी तरह नकली सोने का झांसा देकर ठग चुका है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी है कि लालच के जाल में फंसकर लोग ठगों का आसान शिकार बन जाते हैं। पुलिस ने अपील की है कि ऐसे तांत्रिक, चमत्कार और गड़े धन के दावों से सावधान रहें।


By - sagar tv news
20-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.