Sagar - सोमवार से कृषि उपज मंडी बंद रहेगी व्यापारियों ने किया बड़ा ऐलान प्रशासन को अल्टीमेटम !
सागर में सोमवार को गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ 15 लाख की लूट की गई थी, अब इस मामले को लेकर व्यापारी खुद को आसुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिसके चलते व्यापारियों ने प्रशासन को जगाने बड़ा कदम उठाने जा रही है और हो सकता है कि सोमवार से उपज मंडी में व्यापारी खरीद न करें इतना ही नहीं व्यापारियों ने अपनी लाइसेंस भी सरेंडर करने की योजना बनाई है अनाज तिलहन व्यापारी संघ के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारी पंकज केसरवानी के मुनीम बैंक से पैसे निकाल कर आ रहे थे लेकिन रास्ते में चाकू की नोक और आंखों में मिर्ची डालकर उनसे लूट की गई इसके बाद से सभी व्यापारी डरे हुए हैं हम लोग चाह रहे हैं कि भाग्योदय से लेकर मंडी तक पर्याप्त बिजली की व्यवस्था हो,
यहां पर आज सामाजिक तत्वों ने जो अतिक्रमण कर लिया है और इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उस अतिक्रमण को हटाया जाए, इसके अलावा यहां पर पुलिस की गश्त भी होनी चाहिए, मंडी व्यापारियों ने आईजी के नाम विज्ञापन देकर इस संबंध में सूचना दी है अगर रविवार तक यह सारी व्यवस्थाएं नहीं की जाती है तो सोमवार से मंडी बंद रहेगी
अगर मंडी बंद रहती है तो सैकड़ो किसान इसकी वजह से प्रभावित होंगे क्योंकि डाक वाले दिन यहां पर सैकड़ो ट्रैक्टर ट्राली में हजारों क्विंटल अनाज लेकर किसान भाई मंडी पहुंचते हैं, अपनी उपज बेचते हैं पैसे देकर अपनी जरूरत है पूरी करते हैं लेकिन मंडी में खरीदी बंद होने से बाजार में मनमाने भाव में अनाज की खरीदी की जाएगी जिससे किसानों को नुकसान होगा