भगवान भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से जनता बेहाल

 

नगर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया के संजय चौराहा, झंडा चौक बाजार से लेकर थाना तिराहा तक मुख्य सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहन रोज़ाना आवागमन में बड़ी बाधा बन रहे हैं। सड़कों के दोनों ओर घंटों तक मनमर्जी से वाहन खड़े रहने से सड़कें बेहद संकरी हो गई हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

हैरानी की बात यह है कि इन्हीं प्रमुख मार्गों से प्रतिदिन प्रशासनिक और जिम्मेदार अधिकारियों का आवागमन होता है, इसके बावजूद अव्यवस्था पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ट्रैफिक पुलिस और नगर प्रशासन की उदासीनता के चलते वाहन चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।

 

 

 

 

दूसरी ओर, बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण स्थिति को और गंभीर बना रहा है। कई दुकानों ने सड़क तक तीन-तीन सेट फैला रखे हैं और दुकानों का सामान खुलेआम सड़क पर सजाया जा रहा है। आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते दुकानदार मुख्य मार्ग के किनारों पर माल रख देते हैं, जिससे पहले से ही संकरी सड़कें और तंग हो जाती हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं।

 

 

 

 

ट्रैफिक जाम के कारण न तो वाहन समय पर निकल पाते हैं और न ही स्कूली बच्चे सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर पाते हैं। अभिभावकों में हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद न तो अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही गलत पार्किंग करने वालों पर सख्ती दिखाई दे रही है।

 

 

 

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में ट्रैफिक प्रबंधन की तत्काल आवश्यकता है। यदि समय रहते अतिक्रमण हटाने, निर्धारित पार्किंग स्थल बनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और पुलिस विभाग इस अव्यवस्था पर कब तक आंखें मूंदे रहते हैं, या फिर नगरवासियों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।


By - sagar tv news
18-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.