Sagar - स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा 18 को आएगी मकरोनिया, 19 को नगर में निकलेगी |SAGAR TV NEWS|
कैट और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य आम नागरिकों, छात्रों और व्यापारियों में स्वदेशी विचार अपनाने और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की प्रेरणा देना है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद प्रवीण खंडेलवाल तथा स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक सतीश कुमार के प्रयासों से यह रथ यात्रा देशवासियों को यह संदेश दे रही है कि भारत अब स्वावलंबन और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। यह जानकारी मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कैट के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने मालथौन ने दी।
उन्होंने कहा अमेरिका के टैरिफ वार ने साबित किया है कि देश का विकास स्वदेशी विचार और स्वावलंबन के माध्यम से ही संभव है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया रथ यात्रा के माध्यम से आम नागरिक और स्कूली बच्चे स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प लेंगे। प्रदेश मंत्री सुरेश होलानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजित समैया और शैलेश केशरवानी ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की
कि वे रथ यात्रा कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दें। रथ यात्रा प्रभारी विजय भूषण वर्मा और सह प्रभारी अनिमेष शाह ने बताया कि यह जागरुकता रथ 18 दिसंबर को मकरोनिया में प्रवेश करेगी। जहां नरयावली विधायक प्रदीप लारिया स्वागत करेंगे। 19 दिसंबर को यह यात्रा सागर में शुरू होगी। मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन होंगे