Sagar- व्यापारी से लूट के आरोपी पुलिस हिरासत में घटना का CCTV Video आया सामने |SAGAR TV NEWS|
सागर में कृषि उपज मंडी रोड पर गल्ला व्यापारी के मुनीम से हुई 14 लाख रुपए की लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें बदमाश चलती बाइक पर मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर डालते और डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
गल्ला व्यापारी पंकज केशरवानी (पंकज ट्रेडर्स) का मुनीम सुधीर दीक्षित सोमवार दोपहर भगवानगंज स्थित एसबीआई बैंक से रुपए निकालकर लौट रहा था। मंडी रोड पर पुल के पास बाइक और ऑटो से आए बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। मुनीम गिर पड़े, तो बदमाशों ने उन पर डंडे से हमला किया और नोटों से भरा बैग छीनकर भागने लगे।
घायल मुनीम सुधीर ने बताया, "मैं बदमाशों से लड़ता रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन शुरू में कोई बचाने नहीं आया।" दरअसल, वहां मौजूद लोगों और पुलिस को लगा कि यह कोई आपसी विवाद है। इसी बीच मुनीम ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का पैर पकड़ लिया। तभी भीड़ में से एक युवक चिल्लाया- "यह पैसे लूटकर भाग रहा है, पकड़ो इसे।" इसके बाद लोग दौड़े और एक आरोपी धीरेंद्र ठाकुर को दबोच लिया।