मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ब्राह्मण समाज के भवन और 50 लाख की घोषणा की SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के ऑडिटोरियम में विधानसभा स्तरीय विप्र समाज के सम्मेलन में नगरीय विकास और आवास मंत्री पहुंचे। इसमें विधान सभा के लगभग 175 गांव से ब्राहम्ण समाज के लोग शामिल हुये। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह शामिल हुये। विशेष अतिथि के रुप में पूर्व कुलपति सुरेश व्यास शामिल हुये। कार्यक्रम का आयोजन सर्व ब्राहम्ण समाज की ओर से अध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा किया गया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश मुगलों और अंग्रेजों सहित कई अन्य लोगों का गुलाम रहा लेकिन भारत की आजादी में धर्म और संस्कृति ने बल के साथ ताकत दी है। लेकिन इस धर्म और संस्कृति की रक्षा ब्राह्मण समाज द्वारा की गई। भूपेन्द्र सिंह ने ब्राहम्ण समाज के सामाजिक भवन के लिये जमीन और 50 लाख की घोषणा की है। साथ ही खुरई में आने वाली पीढ़ी को धर्म, संस्कृति से जोड़ने के लिये संस्कृत विद्यालय की घोषणा भी की।


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
12-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.