Sagar- कॉलेज जाती लड़की को बुरी नीयत से पकड़ते थे लड़के !, माँ बाप का एसपी ऑफिस में हंगामा !

 

गांव के लड़को की छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की वजह से एक गरीब मां बाप को अपनी बेटी खोनी पड़ी, अब उसे न्याय दिलाने की आस में एक महीने से पुलिस के चक्कर काट रहे है, मंगलवार को जब कुछ पुलिसवालों ने इन माता पिता को एसपी साहब से नहीं मिलने दिया तो उन्होंने हंगामा कर दिया, बड़ी मुश्किल से समझाया तो बताया बेटी को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी एक महीने से फरारी काट रहे,

 

पुलिस इनका सुराग भी नहीं लगा पाई है, इसी को लेकर जब 70 किलोमीटर दूर मालथोन थाना क्षेत्र के सेमरा लोधी गांव से रामसखी रजक पति कैलाश रजक के साथ एसपी ऑफिस पहुंची थी, ये प्रियंका की मौत के मामले में एसपी से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई जैसे ही एसपी कार्यालय से बाहर निकले तो कार्यालय परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला और उसके पति को एसपी से मिलने से रोक दिया। महिला का तत्काल गुस्सा फूट पड़ा और वह हंगामा कर पुलिस कप्तान से मिलने की जिद पर अड गई। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर महिला और उसके पति को समझाइश दे कर एडिशनल एसपी डॉ संजीव उईके से मिलवाया

 

 

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी प्रियंका ने 18 नवंबर को मालथोन के बम्होरी लाल का रहने वाला हर्ष राजपूत और परसोन निवासी अनुराग तिवारी से परेशान हो कर गलत कदम उठा लिया था, दोनों उसकी बेटी को कॉलेज के रास्ते छेड़खानी करते थे, इसी शिकायत हमने उन लड़को के घर पर भी की थी लेकिन वह अपनी हरकतों से नहीं माने, इस बात की जानकारी मृतिका प्रियंका ने अपने मां बाप को दी थी जो इंदौर में रह कर काम किया करते थे। और प्रियंका मालथोन के एक कॉलेज में पढ़ रही थी

 

 


By - sagar tv news
16-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.