इंसानियत शर्मसार शादीशुदा सगे भाइयों ने लूटनी चाही 15 साल की लड़की की अस्मत || SAGAR TV NEWS ||

 

गरीब बच्ची को सगे भाई परेशान किया करते हैं। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। और गलत काम करने की कोशिश भी की गयी है। मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विशेष किशोर इकाई टीम की प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया की पिछले दिनों चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि 15 साल की किशोरी के साथ गांव के दो विवाहित व्यक्ति छेड़छाड़ कर रहे हैं। क्योंकि नाबालिग गरीब है। और उसके पिता सागर में रहते हैं। इसलिए आरोपियों ने उसकी परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश की। उसे जबरन शराब पिलाकर गलत काम करने की कोशिश भी की गयी थी। लेकिन उसके शोर मचाने पर आरोपी सतीश मौके से भाग निकला। वहीँ दूसरे आरोपी राजेश कुर्मी ने भी ऐसी ही हरकत करनी चाही। ये दोनों भाई उसे द्वारा धमका रहे थे। किसी तरह उसने शिकायत की। फिलहाल उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में धारा 354, 354 क,पॉक्सो एक्ट 7/8 और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश जारी है।


By - Ravi Soni
12-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.