प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी ने मारा चाकू और खुद घर आकर टंग गया || STVN INDIA ||
लड़की जब शादी के लिए राजी नहीं हुई तो फ़िल्मी स्टाइल में प्रेमी ने घर जाकर प्रेमिका को चाकू मार दिया। तो वहीँ खुद घर आकर फांसी लगा ली। पूरा मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। पेट में लगे चाक़ू की वजह से लड़की घायल है। जिसे अस्पताल भेजा गया है। तो वहीँ प्रेमी की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा में सुभाष वार्ड निवासी रवींद्र ऊर्प पलू जैन नाम का युवक गुन्जोरा निवासी नाबालिक से प्रेम करता था। युवक ने नाबालिक से सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे उसने ठुकरा दिया। इस बात से युवक पलू जैन आहत हो गया उसने उसे ख़त्म करने की ठान ली और इसी इरादे से अपनी प्रेमिका के पेट में चाक़ू घोंप दिया। जिससे वो गंभीर घायल हुई है। तो तो प्रेमी ने खुद फांसी लगा ली। हालांकि घायल हुई लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसडीओपी ने बताया की जांच के बाद साफ़ हो पायेगा की और असल स्थिति क्या है।