Sagar - फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए नकाबपोशो ने मचाया कोहराम, 2 घंटे जाम, हमारी पुलिस भी धन्य हैं !
सागर शहर का व्यस्ततम इलाका, माता मड़िया ,विजय टाकीज चौराहा पर फिल्मी स्टाइल में बाइकों पर सवार होकर 8-10 लड़के गैंग बनाकर आती है और अपने मनोरंजन के लिए राह चलते लोगों में किसी को भी कटर मारते हैं बियर की बोतल मारते हैं, किसी को लात किसी को थप्पड़ किसी को घुसा जिसके साथ जो मन किया वह करते हैं बेखौफ यह बदमाश काफी देर तक दहशत फैलाये रखते हैं लोग जान बचाकर वहां से भागते हैं लोग पुलिस को सूचना देते हैं
लेकिन पुलिस तो इस चीज में उलझी रहती है कि यह थाना क्षेत्र किसका है और जब इतना सब होने के बावजूद भी पुलिस का रवैया ठीक नहीं लगा तो स्थानीय लोगों को पीड़ित लोगों को वहीं सड़क पर ही जाम लगाकर बैठना पड़ा और यह सब तब हुआ जब इस घटना के ठीक 4 घंटे पहले मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सागर जिले की प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सरकार की उपलब्धियां उंगलियों पर गिनाकर सागर से रवाना हुए थे
यहां कोतवाली और मोती नगर थाना क्षेत्र की पुलिस 2 घंटे तक सीमा क्षेत्र को लेकर उलझी रही पुलिस पहुंचने के बाद भी शिकायत सुनने को कोई तैयार नहीं था जिसके चलते यह हंगामा हुआ था लेकिन बदमाशों ने जिस तरह पूरे शहर में कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई, वे पुलिस को अपनी ताकत का एहसास कर रहे हैं सीसीटीवी वीडियो होने के बावजूद 15 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है