Sagar- करेली का फेमस गुड़ लेकर आ रहा था पिकअप, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की भीड़ लग गई |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के बीना-सागर रोड पर स्थित कुलवाई गांव के पास गुड से भरा एक वहाँ पलट गया, यह सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए, लेकिन ड्राईवर और क्लीनर को सुरक्षित देख सब अपने पाने रास्ते हो लिए, यहां तेज रफ्तार वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उत्तर गया था, जिससे पिकअप पलटा और चारो तरफ गुड़ की छोटी छोटी परियां बिखर गई थी, जिसमें वाहन चालक और परिचालक दोनों बाल बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर जिले के करेली से गुड़ भरकर बीना आ रहा एक पिकअप वाहन कोहा और कुलवाई गांव के बीच टायर फटने से अचानक से सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। पिकअप वाहन चालक ने बताया कि वह गुड भरकर करेली से बीना जा रहा था कि अचानक से पिकअप का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गुड आसपास फैल गया। पिकअप वाहन पलटने से एक बड़ी घटना होने से टल गई।