Sagar-बाबरी मस्जिद का बंगाल में उठा बखेड़ा सागर तक पहुंचा, शिवसेना ने शौचालय पर लगाए पोस्टर
पश्चिम बंगाल मे टी एम सी के निष्काषित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद बनाये जाने की घोषणा से आक्रोशित शहर के शिवसैनिकों ने जिला प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व मे शौचालयों पर बाबर के पोस्टर चस्पा कर विरोध दर्ज कराया शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा की बाबर लुटेरा था जिसने देश के कयी हिन्दू मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनायी अयोध्या मे प्रभु श्री राम के मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया जिस मस्जिद को भारत के उच्चतम न्यायालय ने हटाकर
भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कराया उस बाबरी मस्जिद को भारत के किसी भी स्थान पर शिवसैनिक बर्दाश्त नहीं करेंगे शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा की सागर के शौचालय भवनों पर बाबर के पोस्टर चस्पा कर शिवसेना संघठन का विरोध जारी है जिस बाबर ने हिन्दू बहिन बेटियों को लज्जित किया भारत के धन को लूटा ऐसे आताताई बाबर के खिलाफ शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने मैदान मे आकर अयोध्या की बाबरी मस्जिद का विन्ध्वन्श कराया था ऐसी मस्जिदों के खिलाफ शिवसेना संघठन मुखर होकर विरोध दर्ज कराया गया।