Sagar- बुंदेली धरती का हिंडोला का दिखायेगा, महिलाओं की भयावह स्थिति, देखकर रो पड़ेंगे आप...
सागर की धरती से निकले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव ने बुंदेलखंड में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों की कहानी को जोड़कर एक नाटक लिखा है. जिसका मंचन रविंद्र भवन में शनिवार और रविवार को किया जाएगा, भावनाओं में पिरोय गए इस नाट्य मैं यह दिखाने की कोशिश की गई कि जब कोई व्यक्ति महिलाओं पर अत्याचार करता है तो उसके बाद उनकी क्या स्थिति होती है उन्हें किस तरह से यह सब सहन करना पड़ता है जो नमक कम होने पर क्या जरा जरा सी बात पर मारपीट कर देते हैं उनके बारे में वह क्या सोचती है,
बड़े-बड़े नेता अमीर खानदान तो होते हैं जो दिखावा बहुत करते हैं लेकिन उस घर में महिलाओं का कितना शोषण होता है यह सब देखने को मिलेगा, और यह है बुंदेलखंड में सबसे अधिक है और अब इसको रुकना चाहिए जब लोग देखेंगे उनके मन में यह स्थिति बनेगी तो बदलाव जरूर आएगा सागर से इसकी शुरुआत कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे दूसरी जगह पर भी इसके शो किए जाएंगे क्योंकि यह यूनिवर्सल प्रॉब्लम है कहीं कम कहीं ज्यादा,