क्लासरूम में चौथे श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, CCTV फुटेज में दिखाई आख़िरी हरकतें |SAGAR TV NEWS
मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले के नौगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में नाइट ड्यूटी कर रहे चौथे श्रेणी कर्मचारी ने क्लासरूम में ही अपनी जान दे दी। सुबह जब स्कूल शुरू होने से पहले क्लासरूम खोले जा रहे थे, तभी कर्मचारियों की नजर एक कमरे में शव पर पड़ी। मृतक की पहचान गुलाब प्रसाद नापित के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस पूरे हादसे को और भी चौंकाने वाला बना रहा है सामने आया CCTV फुटेज, जिसमें गुलाब प्रसाद की आख़िरी हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात गुलाब प्रसाद नापित क्लासरूम के अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद वह बच्चों की बैठने वाली टेबलों को एक जगह इकट्ठा करता है। फिर वह इंतजाम करते हुए दिखाई देता है। कुछ ही पलों में वह उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वीडियो में यह भी नजर आता है कि कुछ ही देर में उसकी जान चली जाती है। हालांकि CCTV फुटेज से घटनाक्रम स्पष्ट होता है, परिजन और कर्मचारी उसे एक शांत स्वभाव वाला व्यक्ति बताते हैं, जिससे ऐसा किन कारणों को लेकर लिया है। कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस अब कर्मचारी के फोन, ड्यूटी रिकॉर्ड और व्यक्तिगत जीवन की जांच में जुटी है, ताकि घटनास्थल के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। स्कूल प्राचार्य महेंद्र प्रताप अहिरवार ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह सभी के लिए बेहद सदमे वाली स्थिति है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल दी है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।