सागर- मालथौन में छात्रा की मौत के मामला में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रजक समाज सड़कों पर
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर को हुई 19 वर्षीय छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर की थी। अब मामले ने जोर पकड़ने लगा है। घटना के तीन महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से रजक समाज में गहरा आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में समाजजन बीना पहुंचकर तहसीलदार अम्बर पंथी को ज्ञापन सौंपते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। मध्यप्रदेश के सागर जिले के मालथौन क्षेत्र में छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर की थी। इस मामले में पुलिस की सुस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और समाजजनों का आरोप है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण अब तक पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की।
जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय छात्रा पिछले कई महीनों से दो युवकों की परेशानियों से मानसिक तनाव में थी। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक लगातार छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे। रोज़-रोज़ की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने 18 सितंबर को उसने अपनी जान दे दी। घटना के बाद मालथौन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज किया था, लेकिन गिरफ्तारी आज तक नहीं की गई।
इसी को लेकर बीना रजक समाज सेवा समिति के नेतृत्व में दर्जनों लोग तहसील परिसर पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। समाजजन का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उनका स्पष्ट आरोप है कि पुलिस जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने कहा कि बेटी ने अपनी जिंदगी खो दी, लेकिन आरोपियों पर अभी तक कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ। समाज का कहना है कि यदि पुलिस ईमानदारी से कार्रवाई करे, तो आरोपियों को पकड़ने में 24 घंटे भी नहीं लगेंगे। तहसीलदार अंबर पंथी ने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और मामले में जल्द प्रगति होगी।