Sagar-पुलिस का पेपर देने आये छात्र को बोलेरो ने उड़ाया, CCTV आया सामने |SAGAR TV NEWS|
सागर में इन दिनों तेज रफ्तार वाहन कहर बरपा रहे है, दो दिन पहले थाना गोपालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने युवक को टक्कर मार दी थी, जिसमे एक युवक घ्याल हुआ है अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, यह हादसा वैशाली नगर में 9 दिसंबर की रात हुआ था, घटना में घायल शाहगढ़ निवासी छोटू अहिरवार अस्पताल में भर्ती है,
वहीं सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल युवक 5 फीट उछल कर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से परिवारजनों ने निजी अस्पताल में ले जा कर भर्ती कराया है। बताया जा रहा कि घायल युवक छोटू शाहगढ़ से सागर पेपर देने आया था रात हो जाने से दोस्तो के साथ सागर में रुक गया था और वैशाली नगर मार्ग से दोस्त के घर पैदल जा रहा था। फिलहाल मामला गोपालगंज पुलिस के संज्ञान में आ चुका है पुलिस इस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।