सड़क की मरम्मत या मज़ाक ? विधायक का निरीक्षण, ठेकेदार–अधिकारियों को फटकार !

 

सड़क मरम्मत के नाम पर चल रहे घटिया काम का आज भंडाफोड़ हो गया। पैचिंग वर्क में उपयोग किए जा रहे खराब मटेरियल को देखकर क्षेत्रीय विधायक रामसिया भारती मौके पर ही भड़क उठीं। उन्होंने ठेकेदार से लेकर एमपीआरडीसी के जिम्मेदार अधिकारियों तक को जमकर फटकार लगाई। एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के बमनोरा से हीरापुर मार्ग का है, जहां बीते दिन किया गया पैचिंग वर्क आज सुबह उखड़ चुका था।

 

 

 

 

यह सड़क नेशनल हाईवे सागर–ओरछा से होकर हीरापुर होते हुए दमोह तक जाती है। हाल ही में बड़े गड्ढों की वजह से सरकार ने पैचिंग वर्क करवाने का आदेश दिया था, जिसका काम छतरपुर के ठेकेदार सुभाष पांडे द्वारा कराया जा रहा था। लेकिन गुणवत्ता कैसी थी, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधायक रामसिया भारती जैसे ही मौके पर पहुंचीं, उन्होंने सड़क में डाले गए बिटुमन और अन्य मटेरियल को हाथ से रगड़कर देखा—और वह उनके हाथों में ही निकल आया।

 

 

 

 

विधायक के मुताबिक, बीते दिन जो मरम्मत की गई थी, उसकी परत आज सुबह ही उखड़ गई। यानी यह काम सिर्फ कागजों में पूरा दिखाने के लिए किया गया था। करीब 8 किलोमीटर के पैचिंग वर्क में घटिया क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे देखकर ग्रामीण भी नाराज हो उठे। विधायक ने मौके पर ही ठेकेदार और एमपीआरडीसी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा— “अगर जनता के साथ ऐसा मज़ाक हुआ, तो यह मामला सदन तक ले जाया जाएगा।

 

 

 

 

सरकार को जनता को धोखा देने की इजाज़त नहीं दी जा सकती।” ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि सड़क का काम अधूरा, कमजोर और मानक के विपरीत किया गया है। लोगों का कहना है कि बरसात आए बिना ही सड़क का यह हाल है तो आगे यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा। यह पूरा मामला एक बार फिर सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न छोड़ जाता है।


By - sagar tv news
11-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.