Sagar - NH अथॉरिटी की लापरवाही चार पुलिसकर्मियों पर पड़ी भारी, हादसे की चौकाने वाली वजह आई सामने !
सागर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मियों का दुखद निधन हो गया है, पांचवी की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा है, घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है, इधर नेशनल हाईवे पर लगातार अथॉरिटी की लापरवाही से हो रहे हादसों के बाद भी कंपनी सुधारने का नाम नहीं ले रही है कई जगह पर अंडरपास और ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं जहां डायवर्सन किया गया लेकिन कहीं पर भी इस तरह की सूचक बोर्ड नहीं लगाए गए और ना ही इस तरह के इंतजाम है कि हाईवे पर अगर वनवे किया गया है तो वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद रहे जो आसानी से वाहनों की आवाजाही करवा सके इसी का नतीजा है कि आज चार पुलिसकर्मी की जान चली गई घटना बांदरी थाना क्षेत्र की है जहां पर हादसा हुआ है उससे डेढ़ किलोमीटर पहले नेशनल हाईवे का काम चलने की वजह से एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया था एक तरफ से कंटेनर आ रहा था दूसरी तरफ से पुलिस का बम स्क्वायड का वाहन जा रहा था और उनकी आमने-सामने से टक्कर हो गई यह पुरस्कार में बालाघाट में ड्यूटी देने के बाद मुरैना लौट रहे थे लेकिन मुरैना पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए
खुरई की एसडीएम मनोज चौरसिया ने भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्वारा डायवर्सन की दिशा सूचक नहीं लगाये जाना स्वीकार किया, और मीडिया से बातचीत में कहा कि अब वह इसको सख्ती से करवाएंगे ताकि इस तरह की घटनाएं न हो, हालांकि इस घटना के पीछे वह ट्रक ड्राइवर को झपकी आना भी मान रहे लेकिन उनका कहना है कि आप वह बारीकी से इन्वेस्टिगेशन करेंगे ताकि घटना का पता चल सके
लेकिन यह है पहला हादसा नहीं है दो दिन पहले ही पामाखेड़ी के पास भी ऐसे ही वनवे पर हादसा हुआ था जिसमें कोर्ट में पदार्थ बाबू की जान चली गई थी राजवास में भी दो-तीन तरह की घटनाएं ऐसी हो चुकी है,