15.34 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला, कीमत 60 लाख से ज़्यादा, साल की सबसे चमकदार खोज

 

हीरों की नगरी पन्ना एक बार फिर चमक उठी है। जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम से ऐसा दुर्लभ और जगमगाता हीरा मिला है जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। 15 कैरेट 34 सेंट वजन का यह उच्च गुणवत्ता वाला “जेम्स क्वालिटी” हीरा अब तक का इस साल का सबसे बड़ा और सबसे कीमती हीरा माना जा रहा है।

 

 

 

इसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर के युवक सतीश खटीक पिछले 20 दिनों से अपने निजी पट्टे की खदान में खुदाई कर रहे थे। मंगलवार को जब वे रोज़ की तरह खुदाई करा रहे थे, तभी मिट्टी के बीच एक तेज़ चमक दिखाई दी। संदेह होने पर उसे निकाला गया और जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ हुआ कि यह बेहद उच्च गुणवत्ता वाला बहुमूल्य हीरा है।

 

 

 

सतीश खटीक ने बताया कि इस खदान में वे अपने साझेदार के साथ काम करते हैं और दोनों की दो-दो बहनें हैं। हीरा मिलने की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस धनराशि का सबसे बड़ा उपयोग वे परिवारिक जरूरतों और बहनों की शादी में करेंगे। नियमों के अनुसार हीरे को तुरंत पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है,

 

 

 

जहां विशेषज्ञ इसकी आधिकारिक ग्रेडिंग और मूल्यांकन करेंगे, जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार—यह हीरा इस वर्ष अब तक निकला सबसे चमकदार और सबसे अधिक मूल्य वाला हीरा है। इस अनोखी खोज से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पन्ना की धरती ने पहले भी विश्व को कोह-ए-नूर और कई दुर्लभ हीरे दिए हैं, और अब 15.34 कैरेट के इस हीरे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पन्ना की मिट्टी में छिपी चमक को कोई मात नहीं दे सकता।


By - sagar tv news
10-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.