Sagar-हाईवे से गुजर रही थी यात्री बस, फिर हुआ कुछ ऐसा निकलाने हाइड्रा बुलानी पड़ी |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जहाँ सागर कानपुर नेशनल हाईवे के पास एक स्लीपर कोच बस अनियनित्रित होकर सड़क नीचे उतर गई, ये हादसा बंडा के धमोनियां नरवा के पास से गुजरी फोर लाइन के नीचे साइड से गुजरे मार्ग पर हुआ, जहां सोमवार देर रात्रि एक बस पलटने से बच गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार रात्रि खाली बस फोर लाइन से बंडा तरफ जा रही थी। ड्राइवर ने बस को फोर लाइन से नीचे उतार कर साइड बने कच्चे रास्ते से बंडा तरफ ले जा रहा था। रास्ता संकीर्ण होने के कारण बस एक तरफ झुकती चली गई और फंस गई। जिसे मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे हाइड्रा की मदद से सीधा किया गया ।