Sagar - पिता ने पैसे देने से किया इंकार तो 13 साल का बेटा घर छोड़ कर चला गया, तलाश में भटक रहे परिजन

 

सागर जिले के जैसीनगर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां महज 13 साल के बेटे को उसके पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो वह घर छोड़कर चला गया है, और पिछले चार दिन से उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला है अब परिजन उसकी तलाश में सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और इधर-उधर भटक रहे हैं,

 


13 साल यह मामला 4 दिसंबर का है जिसमें जैसीनगर क्षेत्र के बड़ौदा में रहने वाले राधेश्याम कर्मी अपनी पत्नी गौराबाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, इनका बेटा कमलेश नर्मदा स्नान के लिए बरमान जाना चाह रहा था, और इसके लिए राधेश्याम को फोन लगाकर पैसे की मांग की थी लेकिन पिता ने शादी समारोह में होने की वजह से पैसा देने से इनकार कर दिया और कहा कि जब वह घर वापस लौटेंगे तब देखेंगे 3 दिसंबर की दोपहर में उनकी बात हुई थी 4 दिसंबर को जब मां और बाप वापस घर लौटे तो कमलेश घर पर नहीं था,

 

राधेश्याम कुर्मी के पिता हरलाल कर्मी ने बताया कि उनका बेटा सुबह 10:00 बजे कहीं चला गया है इसके बाद गांव में और उसकी जान पहचान वाले दोस्तों से पता किया लेकिन जानकारी नहीं मिली इसके बाद जैसीनगर थाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवरकर पुलिस से उसकी तलाश करने की गुहार लगाई चार दिन बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों ने ज्ञापन दिया और पुलिस से उसे खोजने का अनुरोध किया है

 

 


By - sagar tv news
08-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.