Sagar- पिता को कार से कुचलने वाले आरोपी 13 दिन बाद भी फरार, पुलिस मांग रही खर्चा ! |SAGAR TV NEWS|
सागर के गोपालगंज काली तिगड्डा के पास कार ने मोपेड चालक को टक्कर मारी। घटना में मोपेड चालक का निधन हो गया था, लेकिन घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है, इसी मामले को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इतना नहीं मृतक परिजनो कार नंबर तो पता किया ही है, आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा ली लेकिन इसके बावजूद पुलिस उन्हें कन्फर्म करके पकड़ा नहीं पाई है,
दरअसल, 26 नवंबर को बंगाली काली तिराहे के पास मोपेड से जा रहे दुर्गा प्रसाद पिता बाबूलाल रैकवार उम्र 57 साल निवासी पटेरिया फर्श गोपालगंज को कार क्रमांक एमपी 13 जेडवी 4899 ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में वे कार के नीचे आ गए। तभी चालक तेज रफ्तार में कार लेकर भागा। जिससे कार के नीचे फंसे दुर्गाप्रसाद सड़क पर घिसटते गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने मामला सामने आते ही प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है।
मृतक के बेटे अभय रैकवार ने कहा कि कार जैसीनगर की है। कार चालकों की भी पहचान हो गई है। बावजूद इसके पुलिस उनको पकड़ नहीं रही और कार्रवाई भी नहीं कर रही है। थाने जाओ तो पुलिस कहती है कि जैसीनगर जाने में खर्चा आएगा।