तेरहवीं का निमंत्रण कर लौट रहे बाइक सवार और पिकअप आए आमने-सामने, बाइक सवार की गई जान

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के घुवारा इलाके में नेशनल हाईवे पर रफ्तार ने आज फिर एक और जान ले ली। देवीनगर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

 

 

घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दलीपुर से तेरहवीं का निमंत्रण देकर अपने गांव पठराई, थाना खरगापुर, जिला टीकमगढ़ लौट रहा था। बाइक को मुकेश पाल चला रहे थे, उनके साथ गोकल पाल निवासी कुड़ीला भी मौजूद थे।

इसी दौरान, घुवारा से शाहगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हुई और बाइक को सीधा टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मुकेश पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गोकल पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

 

घायल गोकल पाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा लाया गया, जहां डॉक्टर नैंसी जैन और डॉ. रमाकांत तिवारी की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर हालात की गंभीरता देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति अभी भी नाजुक है।

 

 

 

 

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मर्चुरी में रखवाया और पिकअप एवं बाइक दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।


By - sagar tv news
07-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.