Sagar - ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग अस्पताल में भर्ती |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले में सड़कों का जाल चारों तरफ बिछ दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही हादसे होने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है, जिसमें वाहन चालकों की लापरवाही, सड़कों पर ब्लैक स्पॉट और तेज रफ्तार सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आ रही है हद से होने की वजह से सागर जिले पिछले 11 महीना में 300 से अधिक मौतें हो चुकी है, जिसमें न जाने कितने परिवार की खुशियां छीन गई, और इसमें 2000 से अधिक लोग घायल है,
ताजा मामला जिले के शाहगढ़ तहसील से सामने आया है जहां ट्रक नई मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी इस टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
मिली जानकारी अनुसार शाहगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पड़सला में एक ट्रक क्रमांक MP 07 HB 5385 और एक अपाची गाड़ी की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें हल्के भैया उम्र 36 वर्ष और सुजान उर्फ संजू सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए
रोड से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना डायल 112 मौके पर पहुंची जिसमें आरक्षक 1451 सुनील कुमार और सहयोगी पायलट भूपेंद्र यादव ने गंभीरता को समझते हुए घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ छोड़ा जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है