सागर के शाहगढ़ आ रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत, ट्रक और कार आये आमने सामने फिर

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में सागर–कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चौपरिया मंदिर के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग प्रजापति परिवार के सदस्य थे, जो सतना से शाहगढ़ जा रहे थे। NH पर पहुंचते ही अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गुलगंज थाना पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कुछ ही देर में ट्रक को पकड़ लिया गया। ड्राइवर की तलाश जारी है। हादसे की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना की जानकारी मिलते ही सागर आईजी हिमानी खन्ना भी मौके पर पहुंचीं और राहत–बचाव कार्यों की स्थितियों का जायज़ा लिया। उन्होंने पुलिस को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और हादसे की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हादसे में असमय 5 लोगों की जान जाने से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

 

 


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.