यूरिया की जगह किसानों को मिले थप्पड़, नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल, कार्रवाई शुरू

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर में यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा आज तब फूट पड़ा जब खाद वितरण के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा महिला किसानों को थप्पड़ मारने और बाल पकड़कर खींचने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और नायब तहसीलदार रितु सिंघई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उधर घटना के बाद किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

 

 

 

मामला छतरपुर के सटई रोड स्थित कृषि उपज मंडी का है। सुबह से ही यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। किसानों का आरोप है कि गोदाम में यूरिया की पर्याप्त बोरी होने के बावजूद उसे रोका जा रहा है और समय पर वितरण नहीं किया जा रहा। किसानों का कहना है कि फसल बचाने के लिए यूरिया बेहद जरूरी है, लेकिन यहां अनावश्यक स्टॉक कर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

इसी बीच टोकन वितरण के लिए नायब तहसीलदार रितु सिंघई मौके पर पहुंचीं। टोकन को लेकर अफरा-तफरी मची और इसी दौरान उनका धैर्य टूट गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नायब तहसीलदार महिला किसानों के बाल पकड़कर खींचती हैं और थप्पड़ भी मारती हैं। इससे मौके पर मौजूद किसानों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। महिला किसानों का कहना है कि वे सुबह से लाइन में खड़ी थीं, लेकिन उन्हें न यूरिया मिला और ऊपर से मारपीट तक की गई। पीड़ित महिला किसान गुड़िया पटेल ने बताया कि आवाज उठाने पर उन्हें थप्पड़ मारा गया और बदसलूकी की गई।

 

 

 

ADM मिलिंद नागदेवे ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद नायब तहसीलदार रितु सिंघई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच चल रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यूरिया की समस्या से जूझ रहे किसानों पर अब अधिकारियों के हाथ उठने लगे हैं—वीडियो ने प्रशासनिक कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि खाद मिले या न मिले, अब सम्मान की लड़ाई भी लड़नी होगी।


By - sagar tv news
05-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.