Sagar -कॉलेज के कर्मचारियों से घर के काम करवा रही प्राचार्य, एबीवीपी ने खोला मोर्चा |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले में बीना कॉलेज की प्राचार्य पिछले कुछ समय से विवादों में है और इसको लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रों और विद्यार्थी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सागर कलेक्ट पहुंचकर एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रेखा बरेठीया पर प्राथमिकी दर्ज कर निलंबित करने और उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है,
विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं का आरोप है की कॉलेज में प्राचार्य के द्वारा वित्तीय गड़बड़ियों व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है और इसका अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि बिना विज्ञप्ति के नियम विरुद्ध धड़ाधड़ नियुक्तियां की जा रही है, इसमें उनकी बहू जय पंथी को बिना कोई विज्ञप्ति दिए बिना जन भागीदारी समिति के अतिथि शिक्षक में भर्ती किया वीरेंद्र पंथी की नियुक्ति भी इसी तरह की गई
आगे आरोप लगाया के 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद हिसाब में फर्जी तरीके से पैसों का हेर फेर करना, कॉलेज स्टाफ को जान से मारने की धमकी देती है जिसके ऑडियो वीडियो भी है कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया और कहा कि कॉलेज के स्टाफ से घर का झाड़ू पोछा करवा रही है इसी मामले में कार्रवाई करने की मांग की