Sagar -मुरारी पांडे के वीडियो पर दीपू भार्गव का बड़ा बयान देखिए क्या बोले |SAGAR TV NEWS|
राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस पर सागर जिले के गढ़ाकोटा तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पं. गोपाल भार्गव के प्रतिनिधि अभिषेक भार्गव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी और तहसीलदार महेश दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ हुई, जिसके बाद नवीन अधिवक्ताओं—शैलेष चौरसिया, आभाष चौधरी और दिनेश खरे—को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के बाद सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया गया। इसी के साथ गढ़ाकोटा में एक भव्य बाइक रैली भी निकाली गई, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा। रैली तहसील परिसर से शुरू होकर स्टेडियम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल, शासकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी, बस स्टैंड पर शहीद स्मारक, और पुराने बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण करती हुई आगे बढ़ी। इसके बाद नई कोर्ट बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया और रैली बिंदी तिगड्डा, पुलिस थाना, गुंजौरा तिगड्डा, बाजार क्षेत्र, रुई बाजार, फटका तिगड्डा से होती हुई तहसील परिसर में सम्पन्न हुई।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जमील कुरैशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता इस कार्यक्रम में शामिल रहे। अपने संबोधन में भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने अधिवक्ताओं को समाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कहा— “घृणित मानसिकता वाले, समाज को तोड़ने वाले लोगों की पैरवी न करें। ऐसे मामलों में कट्टरता से दूरी बनाना आवश्यक है।
उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे तत्व समाज की शांति बिगाड़ते हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे न्याय की रक्षा करें, लेकिन समाज को बांटने वालों का समर्थन न करें।