Sagar - कुर्मी समाज पर टिप्पणी करने वाले मुरारी पांडे को जेल भेजा गया, हाथ जोड़ कर मांगी माफ़ी
सागर जिले की रहली विधानसभा में पटेल समाज पर टिप्पणी करने वाले मुरारी पांडे को जेल भेज दिया गया है रहली पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां से जेल गए बता दे की रहली के मुरारी पांडे ने सोशल मीडिया पर आकर पटेल कुर्मी समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था इस समाज के नेता को लेकर भी उन्होंने अभद्र भाषा कही थी वीडियो सामने आने के बाद जिलेभर में आक्रोश पनप गया था
वहीं अब इस मामले में ब्राह्मण समाज की भी एंट्री हो गई है जिन्होंने मुरारी पांडे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सोपा है, शिकायत में कहा गया कि एक शराबी के द्वारा किसान भाइयों और कुर्मी समाज के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया जिससे ब्राह्मण समाज नाराज है इसी के विरोध में शिकायत की है