Sagar - ऐप डाउनलोड करते ही रिटायर्ड सैनिक के खाते से 11 लाख की ठगी, बैंक ने अलर्ट किया तब पता चला
सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से अलग-अलग किस्तों में 11 लाख रुपए निकाल लिए गए। पत्नी ने खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी पति को फोन पर दी तब इसका खुलासा हुआ। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार राजेश कुमार निवासी गौरनगर ने थाने में आवेदन दिया था। जिसमें बताया कि 15 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति का शाम को फोन आया था। वह बोला कि एसबीआई का योनो एप डाउनलोड करो। जैसे ही मैंने एप खोला तो मेरा मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक होने के बाद 16 अक्टूबर की सुबह एसबीआई जयपुर से पत्नी के मोबाइल नंबर पर कॉल आया।
उसने बोला कि तुम्हारे पति राजेश के खाते से छेड़छाड़ हो रही है। लगातार ट्रांजेक्शन हो रहा है। आप तुरंत अपनी बैंक शाखा में संपर्क करें। जानकारी मिलते ही तत्काल एसबीआई शाखा गया। जहां बैंक खाते की जानकारी ली,
साइबर एक्सपर्ट राजेश शर्मा के अनुसार ठग हूबहू असली जैसे दिखने वाले एप भेजकर डाउनलोड करने को कहते हैं तो सावधानी बरतें। आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। एप केवल आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करना चाहिए।
अपने फोन और सभी एप्स को नियमित रूप से अपडेट करें, ताकि सुरक्षा कमजोरियों को दूर किया जा सके। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप जितनी जल्दी शिकायत करेंगे। पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। क्योंकि रकम ट्रांस ट्रांसफर नहीं हो पाएगी