Sagar - मंदिर जा रहे पांच बच्चों के बाप के साथ अनहोनी, वीडियो आया सामने |SAGAR TV NEWS|
सागर शहर के गोपालगंज में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई यह सड़क हादसा पूर्व सांसद के घर के सामने और महापौर के घर के पास हुआ है, इस हादसे का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने xl दोपहिया को टक्कर मार दी जिससे दो पहिया चालक फोर व्हीलर के नीचे आ गए, हादसा होने के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई इतने में फोर व्हीलर चालक अपनी गाड़ी को लेकर फरार हो गया, वहीं घायल व्यक्ति के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज निवासी दुर्गा प्रसाद रैकवार वंदना टेंट हाउस के संचालक है टेंट हाउस के सहारे ही वह अपना परिवार चलते थे मंगलवार की सुबह वह अपने बंगाली काली मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे वह मंदिर पहुंच पाते उसके पहले ही यह हादसा हो गया दुर्गा प्रसाद रैकवार की तीन बेटियां और दो लड़के हैं दिन में दो बेटियों की शादी हो चुकी है अभी एक छोटी बेटी की शादी होनी है साथ ही दोनों लड़के भी रह गए हैं दुर्गा प्रसाद छोटे से टेंट को चलाकर ही परिवार का भरण पोषण कर रहे थे अब परिवार के सामने घर चलाने की चुनौती आ गई है