तेज तर्रार पूर्व मंत्री ने नेशनल हाईवे के निर्माण पर उठाये सवाल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मध्यप्रदेश की पूर्व केबिनेट मंत्री और तेज तर्रार नेत्री कुसुम सिंह मेहदेले का ट्वीट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल कुसुम महदेले ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर पन्ना-सतना नेशनल हाइवे-39 में चल रहे सड़क चौड़ीकरण पर सवाल उठाए हैं। और नेशनल हाइवे के निर्माण को घटिया निर्माण कार्य बताया है। इसके साथ ही ठेकेदार की जांच कर उसे ब्लैक लिस्टिड करने की बात भी कही है। जानकारी के मुताबिक पन्ना-सतना नेशनल हाइवे-39 का चौड़ीकरण कार्य शुरू से ही विवादो में बना हुआ है। निर्माण एजेंसी के द्वारा कही चौड़ी तो कही सकरी सड़क बनाई गई है। इसके साथ ही पानी की निकासी में भी भारी अनियमिताएं बरती गई है। जिसको लेकर स्थानिय लोगों के द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किये जा चुके हैं। बावजूद इसके ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। हाल ही में पूर्व केबिनेट मंत्री कुसुम सिंह मेहदेले ने ट्वीट कर लिखा कि पन्ना सतना रोड का फ़ॉर लाइन चौडीकरण नही किया गया। फ़ॉर लाइन हाइवे का काम घटिया निर्माण हो रहा है जो जांच का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने कट प्रथा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कट प्रथा के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है। लेकिन जैसा सुना है कि किसी को 20 तो किसी को 30 प्रतिशत देना पड़ता है। ये कानूनन अपराध है। और इस प्रथा को बंद होना चाहिए और जो घटिया कार्य करते है उनके खिलाफ कार्यवाई होना चाहिए।


By - Deepak Sharma (Panna MP)
09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.