Sagar - लोकप्रिय हमारे राम सागर में कर सकते हैं आशुतोष राणा जानिए इस पर क्या बोले
फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का लोकप्रिय नाट्य शो हमारे राम जल्द ही सागर में देखने को मिल सकता है, क्योंकि आशुतोष राणा डॉक्टर गौर की नगरी में दो दिन में 4 शो करने की योजना बना रहे हैं इसके लिए उन्होंने पद्माकर सभागार का निरीक्षण किया, जो उनके मन को भा गया है देशभर में अब तक 352 शो करने वाले आशुतोष राणा से जब सागर टीवी न्यूज़ में इस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जहां सागर विश्वविद्यालय स्थापित है
ऐसी सागर में बस नाटक को करना चाहते हैं और बहुत इच्छा है लेकिन एक चीज का संकोच उनके मन में है क्योंकि सागर के लोगों को कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पास लेकर देखने की आदत है, और हम बिना टिकट के नाटक दिखा नहीं सकते इसलिए अब यह सोच रहे हैं कि हमारे 3000 टिकट की जुगाड़ हो जाए तो हम यहां पर चार शो कर लेंगे,
इसके अलावा आशुतोष राणा ने डॉक्टर गौर को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि वह गौर साहब के लिए भीख मांगने को भी तैयार है और सरकार से भीख में भारत रत्न की मांग करते हैं
अभिनेता आशुतोष राणा ने सोमवार को विश्वविद्यालय में डॉ. हरीसिंह गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले वे धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही अंतरराष्ट्रीय संत पं. इंद्रेश उपाध्याय की कथा में भी पहुंचे। इस दौरान राणा के साथ सुरेंद्र सुहाने, राजेश पंडित, शशांक शर्मा, गौर यूथ फोरम के डॉ. विवेक तिवारी, राजेंद्र यादव ने भी डॉ. गौर को पुष्पांजलि दी।