रिटायर्ड महिला शिक्षिका की रहस्यमयी हत्या ! घर में मिला ऐसा शव, इलाके में दहशत

 

एमपी के रतलाम के शहर के मीरा कोटी मोहल्ले में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिटायर्ड महिला शिक्षिका का खून से लथपथ शव उनके ही घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। फर्श पर पड़ी लाश और आसपास बिखरे खून के धब्बों ने प्रथम दृष्टि में ही संकेत दे दिया कि मामला सामान्य नहीं, बल्कि किसी गंभीर और योजनाबद्ध अपराध से जुड़ा हो सकता है। महिला के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव थे, जिन पर जमा खून इस बात की पुष्टि कर रहा था कि हमला बेहद नृशंस तरीके से किया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरा क्षेत्र पुलिस बल से घिर गया।

 

 

 


सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के हर कोने का निरीक्षण किया और अपराध की प्रकृति को देखते हुए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड को बुलाने का निर्देश दिया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे 112 वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसपी अमित कुमार ने कहा— “शुरुआती परिस्थितियाँ साफ तौर पर मर्डर की ओर संकेत देती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम SIT गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए सबूत ही इस वारदात की असल कहानी सामने लाएंगे।”

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है— क्या यह लूट के इरादे से की मर्डर किया गया ? या किसी पहचान वाले ने ही मौके का फायदा उठाया? मर्डर के पीछे पुरानी रंजिश या निजी विवाद? इन सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर पुलिस तेजी से सुराग तलाश रही है। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई है और लोग भयभीत हैं। एसपी का कहना है कि अपराधी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे और घटना का पूरा खुलासा जल्द सामने आएगा।


By - sagar tv news
25-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.