सागर-कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी ने जैनाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सागर-कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी ने जैनाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सागर। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य पं. इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज ने सागर में विराजमान पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूज्य पट्टाचार्य जी के समक्ष ससम्मान श्रीफल अर्पित किया और परंपरा अनुसार पाद प्रक्षालन कर पूजा-अर्चना की।
15 मिनट तक हुई आध्यात्मिक चर्चा
दर्शनों के बाद पं. इन्द्रेश उपाध्याय जी और आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के बीच लगभग 15 मिनट की आध्यात्मिक चर्चा हुई। इस अवसर पर पट्टाचार्य जी ने कथा व्यास इन्द्रेश उपाध्याय जी को स्वलिखित शास्त्र भेंट स्वरूप प्रदान किए।
विधायक शैलेन्द्र जैन सहित कई गणमान्य उपस्थित
इस शुभ अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, श्रीमती अनुश्री जैन, मनोज जैन ढोलक, एवं दीप्ति जैन ने भी आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष बजाज, प्रसुक जैन, मोनू गोपालगंज और सौरभ बूँद सहित कई भक्त उपस्थित रहे।