स्पेशल ट्रेन से CRPF जवान की 2 लोडेड मैगज़ीन चोरी, 40 कारतूस गायब, GRP-RPF में हड़कंप |SAGAR TV NEWS

 

बिहार से कच्चेकुड़ा जा रही स्पेशल ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। चुनाव ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवान की इनसास राइफल की दो लोडेड मैगज़ीन रहस्यमय तरीके से चोरी हो गईं। इन मैगज़ीन में कुल 40 जिंदा कारतूस भरे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिटी पुलिस में हड़कंप मच गया। यह चोरी एमपी के कटनी के लमतरा और अधारकाप के बीच आउटर पर ट्रेन के खड़े होने के दौरान हुई। जवान जब उतरा तो उसने देखा कि उसकी दो मैगज़ीन गायब हैं। तत्काल सूचना जीआरपी को दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया गया।

 

जीआरपी पुलिस अधिकारी अनिल मरावी के अनुसार, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के पूरे क्षेत्र की तलाशी शुरू की। कुछ देर बाद आधारकाप लाइन के किनारे झाड़ियों में दोनों मैगज़ीन बरामद तो कर ली गईं—लेकिन उनमें भरी 40 गोलियां पूरी तरह गायब थीं। यह बात सामने आते ही मामला और गंभीर हो गया। गोलियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। गोलियों का गायब होना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

 

 

महिला CRPF जवान अस्वार प्रतिज्ञा सुधाकर ने जीआरपी थाने में चोरी की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान के लिए तकनीकी और मैदानी जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी RPF थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदेहास्पद लोगों से पूछताछ भी जारी है।
बाइट: अनिल मरावी, जीआरपी पुलिस अधिकारी घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 40 कारतूसों का गायब होना अभी भी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

 

 


By - sagar tv news
24-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.