Sagar- बंडा पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस के लिए ये क्या कह गए, देखिए
सागर जिले के बंडा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने मुहावरा सुना था कि, किसी के पांव घर में पड़ें तो भट्टा बैठ जाता है। इसे हम देख रहे हैं कि पप्पू जहां-जहां कांग्रेस लेकर जाता है, सामने पहला पहले डूब जाता है। वे सागर जिले के बंडा में नदी जोड़ो योजना पर बात कर रहे थे।
CM मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड को यदि सबसे ज्यादा कष्ट आया है तो कांग्रेस की तरफ से आया है। कांग्रेस और उसके लग्गू-भग्गुओं ने बुंदेलखंड सहित प्रदेश में सरकार तो बनाई, लेकिन जनता के लिए काम नहीं किया, जिससे वे जनता का भरोसा जीत सकें। उन्होंने कहा कि MP-UP के बुंदेलखंड में नदी जोड़ने का काम 30-40 साल पहले हो जाना चाहिए थ, लेकिन कांग्रेस कानून लेकर बैठ गई कि कैसे यह काम होगा? सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस वाले आंख खोलकर देख लें किया बुंदेलखंड में केन-बेतवा नदी जोड़ने का काम शुरू हो चुका है
CM यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि समझ नहीं आता कांग्रेस का पप्पू किस मिट्टी का बना है। उधर बिहार में चुनाव चल रहे थे, इधर पप्पू पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहा था। ये जिसके साथ जाते हैं, वह पहले डूब जाता है। इन्हें समझ नहीं आता।
सीएम ने राहुल गांधी पर कटाक्ष को जारी रखते हुए कहा कि हमने मुहावरा सुना था कि, किसी के पांव पड़ें तो भट्टा बैठा देता है। पप्पू को देख लिया। ये यूपी में अखिलेश के साथ गए थे उसे डुबो दिया, फिर महाराष्ट्र में जिनके साथ गए उनको भी ले डूबे। अभी बिहार में तेजस्वी के साथ गए तो उसे भी डुबा दिया। सीएम ने कहा कि जरा गिनती तो करो कि इन्होंने कितनो को साथ जाकर डुबा दिया है।