Sagar - एक पल में ही उजड़ गई परिवार की खुशियां बस की ट-क्क-र से चार युवकों की मौ-त, देखिए
सागर में यात्री बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की जान चली, इनमें दो सगे भाई थे। एक्सीडेंट अनंतपुरा गांव के पास हुआ है। यहां थाना क्षेत्र रहली और विधानसभा देवरी लगती है
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों की सुपुर्द कर दिया है
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे जबकि बस सिमरिया से होते हुए दमोह जा रही थी।
हादसे में शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) की जान चली गई।
सत्यम और शिवम सगे भाई थे। प्रशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है। उमेश दो भाईयों में छोटा था। हादसे की सूचना मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विधायक पटेरिया ने बताया कि वे बंडा में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वहीं से लौटकर मौके पर पहुंच गए। विधायक ने कहा कि एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग भी की है।