Sagar - मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर आएंगे जानिए मिनट टू मिनट पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 नवंबर 2025 को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सागर जिले के तहसील मुख्यालय बंडा में नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होंगे, वहीं मुख्यमंत्री करोड़ों के निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शासन और प्रशासन के द्वारा यहां पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है साथ ही सुरक्षा के हिसाब से भारी पुलिस पर तैनात किया गया पूरे नगर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए,
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विदिशा जिले के गंजबासौदा से हैलीकॉप्टर द्वारा 12.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.25 बजे सागर जिले के बंडा तहसील पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बंडा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 3 बजे बंडा से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.20 बजे ढाना हवाई पट्टी जिला सागर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री ढाना हवाई पट्टी से दोपहर 3.50 बजे कार द्वारा रवाना होकर श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर धर्माश्री सागर पहुंचेंगे, यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 4.35 बजे ढाना हवाई पट्टी सागर पहुंचेंगे। ढाना हवाई पट्टी सागर से शाम 4.40 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।