Sagar-लाड़ली बहना योजना को उठी बंद करने की मांग, जानें क्या चाहती है महिलाएं |SAGAR TV NEWS|
सागर में शनिवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल होने आई संगठन की अध्यक्ष ने लाड़ली बहना पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओ के लिए लाड़ली बहना योजना चला रही है लेकिन यह पैसे तो उनके काम नहीं आ रहे है सरकार जो पैसे देते पति नशा करते है उसमे उड़ा देते है, इसलिए सभी योजनाओ के बदले वह केवल शराब बंद कर समाज को नशा मुक्त बनाने का काम करे, तो इससे समाज खुशाल बनेगा,
इसमें शामिल होने के लिए संभाग भर से सैकड़ों की संख्या में शक्तिपुत्र महाराज के अनुयायी सागर पहुंचे। इम्मानुअल स्कूल मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में लोग हाथों में डंडध्वजा लेकर और शंखनाद करते हुए चल रहे थे। इस दौरान नशामुक्त सागर, खुशहाल सागर के नारे लगाए गए।
पदयात्रा इम्मानुअल स्कूल से शुरू होकर सिविल लाइन चौराहा, कालीचरण तिराहा, आईजी कार्यालय तिराहा, गोपालगंज और बस स्टैंड होते हुए कटरा बाजार पहुंची। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए डिंपल पेट्रोल पंप के पास जाकर समाप्त हुई।
यात्रा में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला और केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही जिलेभर से एक हजार से अधिक लोग इस नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे।