कारखाने से अवैध अतिक्रमण साफ, कचरा फेंकने वालों पर चला जुर्माने का डंडा, निगम की बड़ी कार्रवाई

 

नगर निगम एक्शन मोड में नजर आया। एमपी के उज्जैन में नीलगंगा स्थित पुराने कवेलू कारखाने की जमीन पर आज निगम की रिमूवल गैंग ने बड़ी कार्रवाई की। वर्षों से जमा अवैध अतिक्रमण और वेस्ट मटेरियल को हटाया गया। साथ ही यहां कचरा फेंकने वालों पर भी कड़ी जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कवेलू कारखाने की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा जमा चुके हैं। यहां दुकाने बनाकर कब्जा कर लिया गया था। इतना ही नहीं, आसपास रहने वाले कुछ लोग इस जगह को कचरा डंपिंग पॉइंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी। शिकायतें बार-बार बढ़ने पर आज कमिश्नर अभिलाष मिश्रा अचानक मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति गंभीर देखकर तुरंत अधिकारियों को तलब किया।

 

इसके बाद निगम की रिमूवल गैंग, जेसीबी मशीन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बड़ी कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनी दुकानों को ध्वस्त किया गया और जमीन पर जमा भारी मात्रा में पड़ा वेस्ट मटेरियल हटाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से पूरी जगह को खाली कराया गया, ताकि आगे इस जमीन का सही उपयोग किया जा सके। निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बताया कि कचरा फेंकने वालों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है। जिन भी लोगों ने यहां कचरा डाला है, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि आगे से शहर की किसी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 


By - sagar tv news
22-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.