Sagar- विज्ञान रथ और गजरथ फेरी ने मोह लिया मन, सिरोंंजा पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न

 

सागर के सिरोंजा स्थित शांतिधाम आज भव्य आस्था और दिव्यता का केंद्र बन गया। नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर विज्ञान रथ और गजरथ फेरी का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह मोक्ष कल्याणक के अंतर्गत स्थापना संस्कार, देव स्थापना, शिखर कलशारोहण, ध्वजारोहण और शांति हवन का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम का संचालन पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में अत्यंत श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

 

 

 

 

शांतिधाम परिसर मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान रहा और वातावरण भक्ति रस से सरोबार दिखा। दोपहर में शुरू हुई ऐतिहासिक गजरथ फेरी पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। ऐरावत हाथी के साथ निकली इस फेरी में विज्ञान रथ सबसे अलग नजर आया। रथ के आगे-आगे 18 ब्रह्मकुमारियां और बच्चे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। सौधर्म इंद्र, अपने रथ पर श्रीजी को लेकर विराजमान हुए, जबकि कुबेर देव धन वर्षा करते दिखाई दिए। फेरी के दौरान श्रद्धालु “जय जिनेंद्र” के जयकारों से पूरा मार्ग गुंजाते रहे।

 

 

 

 

प्रातःकालीन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने शामिल होकर आचार्य श्री को श्रीफल भेंट किया तथा आशीर्वाद ग्रहण किया। महोत्सव में मुख्य यजमान संतोष जैन ‘घड़ी’, श्रीमती गुणमाला जैन और परिवार सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे। इंद्र-इंद्राणी, सौधर्म इंद्र, कुबेर जैसे प्रमुख पात्रों की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, आचार्य श्री विशुद्ध सागर महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने माना कि यह आयोजन जीवन में दुर्लभ और पुण्यदायी अवसर साबित हुआ। मुख्य आयोजक एवं BT ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमैन श्रीमंत संतोष जैन ‘घड़ी’ और उनके परिवार ने सभी धर्मावलंबियों का आभार व्यक्त किया।


By - sagar tv news
22-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.