Sagar-मस्जिद की ही जमीन पर निकली मूर्तियां प्रशासन ने भी यही माना, क्यों बोले थानेदार और SDM जानिए
एसडीम नवीन सिंह ने कहा कि पापेट गांव में ग्राम वासियों के बताए अनुसार कुछ लोगों के द्वारा कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था नींव की खुदाई की जा रही थी तो मूर्तियां प्राप्त हुई है यह सब्जेक्ट है जो पुरातत्व विभाग इसकी जांच करेगा हमारा गांव वासियों से अनुरोध है और मत भी है पुलिस अभिरक्षा में इसको रखवा कर जांच करवाएंगे, उससे स्पष्ट होगा कि यह मूर्तियां कहां से प्राप्त हुई है वर्तमान में यहां पर यथा स्थिति रहेगी अभी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा, अभी यह मस्जिद स्वामित्व की जमीन है आबादी एरिया में है
थाना प्रभारी कमल किशोर मौर्य ने बताया यहां पर मूर्ति निकली थी यह बात सही है यहां पर बजरंग दल वाले आए थे उनका कहना था की जय हनुमान जी की मूर्ति है अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि यह मूर्तियां किसकी हैं हो सकता है खजुराहो में जो मूर्तियां मिलती हैं संभवत यह हो सकता है कि वह मूर्तियां हूं इसलिए कहा है कि पुरातत्व विभाग वालों से संपर्क करके यथा स्थिति बिल्कुल क्लियर बताएंगे